सु -स्वागतम
देखो
कैसे आ गया
हौले से
बिना आहट के..
ना कोई नानुकुर
ना कोई नखरा.
कोई बुलाए ना बुलाए...
चाहे न चाहे,
चला आता है
बिना दस्तक दिए-
अबोध बालक की तरह,
और खुद को कर देता है सुपुर्द
हमारे हाथों में..
अब चाहे जैसे हम उससे बर्ताव करें..
देखिये आपके द्वार खड़ा है..
नया नवेला
कोरे कागज़ सा
अनछुआ
"नववर्ष"
आपके आलिंगन की आस लिए..
और ढेरों सौगात लिए..
अनगिनत आशाओं व सैकड़ों संभावनाओं की..
कीजिये स्वागत!
लीजिए हाथों हाथ!
मनाइए उत्सव!
अनु
देखो
कैसे आ गया
हौले से
बिना आहट के..
ना कोई नानुकुर
ना कोई नखरा.
कोई बुलाए ना बुलाए...
चाहे न चाहे,
चला आता है
बिना दस्तक दिए-
अबोध बालक की तरह,
और खुद को कर देता है सुपुर्द
हमारे हाथों में..
अब चाहे जैसे हम उससे बर्ताव करें..
देखिये आपके द्वार खड़ा है..
नया नवेला
कोरे कागज़ सा
अनछुआ
"नववर्ष"
आपके आलिंगन की आस लिए..
और ढेरों सौगात लिए..
अनगिनत आशाओं व सैकड़ों संभावनाओं की..
कीजिये स्वागत!
लीजिए हाथों हाथ!
मनाइए उत्सव!
अनु




